अब मुंगेली में MedLeaPR पोर्टल से तुरंत मिलेगी पोस्टमार्टम और एमएलसी रिपोर्ट – पुलिस को बड़ी राहत
मुंगेली । जिला अस्पताल मुंगेली में शनिवार को पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में सीसीटीएनएस पोर्टल के अंतर्गत MedLeaPR Portal के महत्व और उपयोगिता पर चर्चा की गई। इस नई व्यवस्था से अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट (PM Report) और मेडिको लीगल सर्टिफिकेट (MLC) ऑनलाइन एक क्लिक पर उपलब्ध होंगे।
जांच कार्य में मिलेगी गति : एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एमएलसी प्राप्त करने में लंबा समय लगता था। रिपोर्ट देर से मिलने के कारण विवेचना में विलंब होता था। लेकिन अब MedLeaPR Portal से यह प्रक्रिया त्वरित हो जाएगी। रिपोर्ट ऑनलाइन और पठनीय स्वरूप में उपलब्ध होगी, जिससे अपराधों की जांच कार्य में तेजी आएगी।
शासन का अभिनव प्रयास : उन्होंने कहा कि नए कानून लागू होने के बाद शासन ने इस पोर्टल को सीधे सीसीटीएनएस सिस्टम से जोड़ने का निर्णय लिया है। इससे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय बेहतर होगा और पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
कार्यशाला में दी गई जानकारी : समस्या निवारण और पोर्टल की बारीकियों को समझाने के लिए जिला अस्पताल मुंगेली में यह कार्यशाला रखी गई। इसमें पुलिस अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को MedLeaPR Portal के संचालन और उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।
ये रहे मौजूद : कार्यशाला में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी,डीपीएम गिरीश कुर्रे,सिविल सर्जन डॉ. एम.के. राय, आ.एम.ओ. संदीप पाटिल सहित अस्पताल के डॉक्टरों की टीम और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
