October 19, 2026

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 17 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250905-WA1205.jpg

बिलासपुर। जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई की कड़ी में रतनपुर पुलिस ने एक शराब कोचिये को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 17 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग 3400 रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बैतल धनवार (35 वर्ष) पिता परदेशी धनवार, निवासी रामपुर भरदैयाडीह, थाना रतनपुर है। आरोपी अपने घर की बाड़ी में अवैध शराब छुपाकर बिक्री की तैयारी कर रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। रेड कार्यवाही के दौरान भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद की गई।

आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed