बेलगहना पुलिस की कार्रवाई : 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
बिलासपुर। चेतना विरुद्ध नशा और प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने चौकी बेलगहना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम बिटकुली निवासी युवक को अवैध महुआ शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग 1000 रुपए आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, राकेश विश्वकर्मा (35 वर्ष) पिता पूनऊराम विश्वकर्मा निवासी बिटकुली अपने घर की बाड़ी-कोला में शराब छुपाकर रखे था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और मौके से आरोपी को पकड़ लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
