October 19, 2026

सरकंडा में अशांति फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, शराब के लिए पैसा न देने पर युवक पर किया चाकू से हमला

0
IMG-20250905-WA1330.jpg

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसा न देने पर एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 04 सितंबर की रात करीब 9 बजे की है। देवनंदन नगर फेस-2 निवासी सत्यम दास मानिकपुरी अपने साथियों के साथ गणेश पंडाल में पूजा-पाठ व भजन-कीर्तन की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान गीतांजलि सिफी फेस-2 निवासी सागर डहरे उर्फ रेनी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा। पैसे से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए सत्यम से मारपीट की और चाकू से सिर पर हमला कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1237/2025 धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2), 118(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सागर डहरे को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed