October 18, 2026

पूरे प्रदेश में सड़के बदहाल, मरम्मत तक नहीं करवा पा रही है सरकार, उच्च न्यायालय की कड़ी फटकार

0
IMG-20250811-WA1008.jpg


रायपुर । छत्तीसगढ़ में खस्ताहाल सड़कों को लेकर उच्च न्यायालय बिलासपुर की सख्त नाराजगी और कड़ी फटकार को सरकार की अकर्मण्यता का प्रमाण करार देने हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार आने के बाद से नए सड़कों का निर्माण तो दूर रखरखाव और मरम्मत का काम तक यह सरकार नहीं कर पा रही है। सड़कों के किनारे केवल रंगाई पुताई करके अपने नेता मंत्रियों के पोस्टर लगवाने के अलावा और कोई काम भाजपा की डबल इंजन सरकार के पीडब्लूडी और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग नहीं कर पा रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि खराब सड़कों की वजह से लोग जान गवा रहे हैं और यह सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए स्टडी का बहाना बना रही है। उच्च न्यायालय बिलासपुर ने सरकार के रवैए पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त लहज़े में पूछा है कि क्या स्टडी करने में दो-तीन जन्म का समय लगेगा? उच्च न्यायालय ने इस सरकार को आईना दिखाते हुए यहां तक कह दिया है आप नहीं तो क्या हम सड़के बनाए?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग हो, राज्य की  सड़के या ग्रामीण सड़क पिछले 21 महीनो से रखरखाव के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, रायपुर बिलासपुर हाईवे में समय से पहले ही दरारें पड़ गई, खतरनाक हालत में पहुंच गई हैं, कवर्धा चिल्फी जबलपुर राजमार्ग उखड़ चुका है, खरोरा ग्रासिम सुहेला रोड, बिलासपुर पेंड्रीडीह, रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश में सड़कों की स्थिति बदहाल है। कबीरधाम जिला मुख्यालय कवर्धा में सड़क ढूंढने से नहीं मिलेगा, गढ्ढे में गिरकर रोज लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं लेकिन यह सरकार जाग नहीं रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed