October 19, 2026

तीज पर्व पर ग्राम पंचायत लालाकापा में मातृशक्ति का हुआ सम्मान।

0
IMG-20250823-WA0850.jpg

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरितालिका तीज के आगमन के अवसर पर ग्राम पंचायत लालाकापा में महिला शक्ति का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आँगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, मितानिन, सक्रिय महिलाएँ, स्वच्छता दीदियाँ, महिला पंच तथा रसोइयों को सम्मानित किया गया।

सेवा और सहयोग का सम्मान

ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने कहा कि महिलाओं ने सदैव सेवा, विकास और समाजहित के कार्यों में पूरी निष्ठा और कर्मठता से सहयोग दिया है। ग्राम पंचायत लालाकापा उनकी सेवाओं के लिए सदैव ऋणी रहेगी।

चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास

सम्मान समारोह में उपस्थित जनों ने कहा कि यह छोटा सा प्रयास उनके लिए सौभाग्य की बात है क्योंकि इसके माध्यम से मातृशक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही मुख्य उद्देश्य है।

तीजा पर्व की बधाई

इस अवसर पर माताओं और बहनों को तीजा त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed