October 18, 2026

सोनकर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

0
IMG_20250907_134525_135.jpg

मुंगेली। सोनकर कॉलेज में 5 सितंबर को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती और भारत के द्वितीय राष्ट्रपति तथा महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समस्त स्टाफ को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं। विद्यार्थियों का कहना था कि “गुरु ही सच्चे मार्गदर्शक हैं, जो अज्ञानता से ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। शिक्षकों की प्रेरणा ही हमारे जीवन की सच्ची पूंजी है।” विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों को सम्मान स्वरूप श्रीफल और कलम भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के संचालक, रजिस्ट्रार, प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन भी विद्यार्थियों ने स्वयं किया, जिससे शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों में आत्मीयता और गहराई का भाव झलकता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed