October 19, 2026

ईद मिलादुन्नबी पर मुंगेली में निकला भव्य जुलूस, हर्षोल्लास के साथ हुआ समापन

0
IMG-20250907-WA0263.jpg


मुंगेली । मुंगेली में ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा विशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस पूरे नगर का भ्रमण करते हुए दाऊपारा स्थित हाजी शेख शहजादा के निवास पर पहुँचा। यहां पर मुस्लिम जमात के लोगों ने हाजी शेख वहीद का फूलमालाओं से गर्मजोशी से इस्तक़बाल किया।

जुलूस में शामिल लोगों के लिए सामूहिक रूप से शरबत, केला, केक, ब्रेड एवं पानी का वितरण किया गया। साथ ही आने-जाने वाले अन्य समाजों के भाइयों को भी समान रूप से नाश्ता और पेयजल वितरित किया गया।

इस अवसर पर मुस्लिम समाज के युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जुलूस का माहौल जिंदाबाद नारों, नाथ शरीफ और धार्मिक जोश से सराबोर रहा।

नगरवासियों ने भी साम्प्रदायिक सौहार्द का परिचय देते हुए मुस्लिम समाज के साथ मिलकर इस पर्व को मनाया। आपसी भाईचारा और एकजुटता का यह नजारा सभी के लिए काबिले-तारीफ रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed