October 19, 2026

जरहागांव में भारी बारिश से उचित मूल्य दुकान डूबी, 30 कट्टी चावल भीगा

0
IMG-20250904-WA0795.jpg

मुंगेली। नगर पंचायत जरहागांव में हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश का पानी बाजार परिसर सहित शासकीय उचित मूल्य दुकान में भर गया। अचानक पानी भरने से दुकान में रखा खाद्यान्न भी प्रभावित हुआ।

स्थिति बिगड़ते देख दुकान के सेल्समैन ने आनन-फानन में वार्ड क्रमांक 8 स्थित सामुदायिक भवन में सामग्री सुरक्षित स्थानांतरित कराई। इस दौरान लगभग 30 कट्टी चावल पानी में भीग गया, जिसे बचाने का प्रयास किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बारिश में बाजार और सार्वजनिक स्थल जलमग्न हो जाते हैं। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed