October 19, 2026

छत्तीसगढ़ शासन ने दो पूर्व पुलिस महानिरीक्षकों को दी संविदा नियुक्ति।

0
image_search_1757055433488.jpg

• बी.एस. ध्रुव और एस.सी. द्विवेदी को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) बनाया गया

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग ने बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बी.एस. ध्रुव और एस.सी. द्विवेदी को संविदा नियुक्ति पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) पुलिस मुख्यालय, रायपुर पदस्थ किया है।

जारी आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के तहत संविदा पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एक वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संविदा नियुक्ति की सेवा शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी।

इस आदेश की प्रति मुख्यमंत्री सचिवालय, वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग समेत संबंधित सभी अधिकारियों को प्रेषित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed