November 12, 2026

स्कूल के पास धारदार चाकू लहराकर लोगों को दे रहा था धमकी, सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी को दबोचा

0
IMG-20261111-WA0653

पुलिस को देखकर भागने की फिराक में था आरोपी, कब्जे से धारदार चाकू बरामद; आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

बिलासपुर। शहर के तिफरा क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने वाले युवक को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी विष्णु चौक स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास हाथ में धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तिफरा के विष्णु चौक स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर लहरा रहा है और राहगीरों को डरा-धमका रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को इसकी जानकारी दी गई। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर केंवट ने पुलिस टीम गठित कर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया।

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश

पुलिस टीम जब विष्णु चौक पहुंची तो वहां एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को धमकाते मिला। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अनस अहमद खान (26 वर्ष), पिता सईद अहमद खान, निवासी गौर कॉलोनी, यदुनंदन नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया। मामले में अपराध क्रमांक 847/26 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में सिरगिट्टी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में भय पैदा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed