November 12, 2026

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 नग देशी शराब और पल्सर बाइक जब्त

0
Screenshot_20261112_124513

मुंगेली पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही, नवागांव चीनू के 02 आरोपी के कब्जे से 30 नग देशी प्लेन शराब, कुल 5.400 बल्क लीटर एवं परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जप्त|

जिला मुंगेली :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत दीपावली पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों तथा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।


उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली आशीष अरोरा के कुशल मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा दिनांक 10.11.2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-28-एल-7521 में दो व्यक्ति ग्राम बिरगांव की ओर से दाऊपारा की तरफ अवैध शराब लेकर आ रहे हैं।


सूचना पर मुंगेली पुलिस टीम द्वारा साईं पेट्रोल पंप, बिरगांव रोड मुंगेली के पास घेराबंदी कर उक्त मोटरसाइकिल को रुकवाया गया।मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति सवार थे तथा उनके बीच में सफेद रंग के कपड़े के थैले में शराब रखी हुई थी। जिनसे पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम सागर वर्मा पिता पवन वर्मा, उम्र 18 वर्ष 07 माह, निवासी नवागांव चीनू, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम महेश विश्वकर्मा पिता राधेश्याम विश्वकर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी नवागांव चीनू, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली बताया। मौके में उपस्थित गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सफेद कपड़े के थैले में रखी 30 नग देशी प्लेन शराब, प्रत्येक में 180 एमएल, कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमत 2,400 रुपये बरामद की गई। शराब के परिवहन एवं बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर दोनों कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस द्वारा शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-28-एल-7521, कीमत 40,000 रुपये, कुल 42,400 रुपये की सामग्री गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव प्रभारी (थाना सिटी कोतवाली मुंगेली), सउनि विजय बंजारा, प्र.आर.मुकेश कुर्रे, आर. अरुण साहू, नोहर डडसेना, मुकेश ठाकुर, योगेश यादव, अजय चंद्राकर, विकास ठाकुर की अहम भूमिका रही।
मुंगेली पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में “ऑपरेशन बाज” के तहत अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed