October 19, 2026

सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई – मां से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

0
IMG-20250820-WA0093.jpg

बिलासपुर। सीपत थाना पुलिस ने घरेलू विवाद में मां से मारपीट कर गंभीर चोट (घोर उपहति) पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान नारायण प्रसाद खरे पिता स्व. बलदाउ प्रसाद खरे उम्र 46 वर्ष निवासी नरगोडा, थाना सीपत के रूप में हुई है।

घटना का विवरण : मामला दिनांक 17 जुलाई 2025 का है।
प्रार्थीया उर्मिला बाई सूर्यवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घर के बंटवारे को लेकर विवाद होने पर उसका बेटा नारायण प्रसाद खरे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी ने लाठी से मारपीट की, जिससे पीड़िता के दोनों पैर, पीठ और हाथ में चोटें आईं। गंभीर चोट लगने पर पीड़िता को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के दौरान उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

पुलिस कार्रवाई : प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी नारायण प्रसाद खरे के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 117(2), 118(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
आज दिनांक 19 अगस्त 2025 को आरोपी को कलेक्टर परिसर में पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने विधिवत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed