October 19, 2026

भोजली विसर्जन व रामायण कार्यक्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

0
IMG_20250812_064500_798.jpg


लोरमी। जायसवाल युवा जन सेवा समिति डोमनपुर के तत्वावधान में ग्राम डोमनपुर में भोजली माता का विसर्जन एवं रामायण कार्यक्रम बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम के प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रीफल भेंट और भोजली में हल्दी-पानी का छींटा देने की परंपरा के साथ हुआ। इसके बाद भोजली को गंगा स्नान के लिए दयासागर तालाब ले जाकर विधि-विधान से विसर्जित किया गया।

रामायण कार्यक्रम में मनोज कुमार जस्सू के मंडली ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र और गुणगान का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। आयोजन का नेतृत्व समिति अध्यक्ष मयाराम जायसवाल ने किया। इस मौके पर प्रेम लाल, चंद्र कुमार, मनोज कुमार, हेमंत कुमार, दिनेश कुमार, विजय कुमार, रवि कुमार, मनीष कुमार कोमल, निलेश, रतिराम, बिसाहू राम, चैतू राम जायसवाल, हरिचरण, जग्गा, नान्हे मिश्रा, मालिक राम, ध्रुव बिहारी लाल साहू सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed