October 19, 2026

पहल – अपराध से दूर रहने का संदेश

0
Screenshot_20250902_164051.jpg

मुंगेली/लोरमी । पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “पहल जागरूकता अभियान” के तहत 31 अगस्त एवं 1 सितंबर 2025 को अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण अंचलों—अचानकमार, छपरवा, लमनी और विंदावल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बच्चों व ग्रामीणों को मिला मार्गदर्शन

इस दौरान स्कूल विद्यार्थियों और ग्रामीणों को अपराध से दूर रहने, शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने तथा समाज में बढ़ती कुरीतियों से बचने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनुशासित टाइम टेबल बनाकर ईमानदारी व मेहनत से पढ़ाई करने की सीख दी गई। साथ ही, अपनी प्रतिभाओं को रुचिपूर्वक निखारने और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

खेलकूद व जागरूकता कार्यक्रम

चौकी प्रभारी खुड़िया सहायक उपनिरीक्षक माधव टांडिया के नेतृत्व में पुलिस टीम—शत्रुघन खूंटे, बबीता श्रीवास एवं पुलिस बालमित्र रोशना डेविड (उड़ान जीएस सो महासमुंद) के सहयोग से ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पहल टीम ने विद्यार्थियों व ग्रामीणों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, महिला एवं बाल अपराध, यातायात नियम, नशा उन्मूलन तथा आत्म-सुरक्षा तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेष रूप से पॉक्सो एक्ट के तहत बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित जागरूकता पर जोर दिया गया।

जनप्रतिनिधियों का सहयोग

इस कार्यक्रम में चौकी प्रभारी खुड़िया, आरक्षक परमेश्वर वर्मा, ग्राम अचानकमार सरपंच श्रीमति मीना अनंत, उपसरपंच दीप प्रकाश शाकत, छपरवा सरपंच रोहित अनंत, लमनी सरपंच खुशबू देवी अग्रवाल, सरपंच प्रतिनिधि अमित अग्रवाल एवं ग्राम सचिव मालिक राम अनंत ने सक्रिय सहयोग दिया।
चौकी प्रभारी द्वारा सरपंचों को गांवों में शमी वृक्ष लगाने हेतु पौधे भी वितरित किए गए।

प्रभाव और सहभागिता

इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा, सुविचार एवं आत्मरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने भाग लिया और लाभान्वित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed