90 प्लस परीक्षा परिणाम उन्नयन अभियान: जिपं सीईओ ने नोडल अधिकारियों की ली बैठक
मुंगेली । शिक्षा के क्षेत्र में जिले को एक नई पहचान दिलाने और शिक्षा की गुणवत्ता में आवश्यक सुधार लाने कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार 90 प्लस परीक्षा परिणाम उन्नयन अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत स्थित सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय ने जिला शिक्षा अधिकारी सी.के.घृतलहरे सहित 90 स्कूलों के लिये बनाये गये नोडल अधिकारियों, डीएमसी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी एवं 130 विद्यालयों के प्राचार्याें की बैठक लेकर इस अभियान की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।
सीईओ ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक दिलाना है और जिले में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना है। इस हेतु जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से संचालित इस पहल में शिक्षकों, पालकों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित किया जाए, जिससे 90 प्लस परीक्षा परिणाम के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। उन्होंने विषयवार व्हाट्सएप ग्रुप बनाने, यूट्यूब लिंक ग्रुप में साझा कर विद्यार्थियों को लिंक से जोड़ने आदि के संबंध में चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारीगण और 130 स्कूलों के प्राचार्य मौजूद रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
