October 19, 2026

संसद से सड़क तक संग्राम — ‘वोट चोरी’ के खिलाफ इंडिया गठबंधन का मार्च, राहुल-प्रियंका-अखिलेश समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में, कुछ देर बाद रिहा

0
IMG-20250811-WA0793.jpg

दिल्ली। विपक्षी INDIA गठबंधन के सांसदों ने आज बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ के विरोध में संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला। यह शांतिपूर्ण मार्च दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग पर ही रोक दिया, जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव, संजय राउत सहित कई सांसदों को हिरासत में ले लिया गया। सभी को कुछ देर बाद रिहा कर दिया गया।

मार्च के दौरान राहुल गांधी ने कहा, “ये संविधान बचाने की लड़ाई है, एक व्यक्ति-एक वोट की लड़ाई है, हमें साफ और पारदर्शी वोटर लिस्ट चाहिए।” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया, “अगर सरकार को डर नहीं है, तो हमें चुनाव आयोग तक क्यों नहीं जाने दिया गया?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed