October 20, 2026

शासकीय हाई स्कूल फंदवानी में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया उत्साह के साथ

0
IMG-20250616-WA0650.jpg

मुंगेली । शासकीय हाई स्कूल फंदवानी में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजन-अर्चन व दीप प्रज्वलन से हुई। नवनिर्मित छात्रों का पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं उन्हें पाठ्यपुस्तक, मिष्ठान और चॉकलेट वितरित की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता पी. सूर्यवंशी, ग्राम पंचायत फंदवानी के सरपंच फूलचंद लहरे, आयुर्वेद चिकित्सक पूर्णेश साहू सहित पंचगण एवं पालकगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए बच्चों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और इस दिशा में निरंतर प्रयास करना आवश्यक है। कार्यक्रम में हाई स्कूल फंदवानी के प्राचार्य, संकुल शैक्षिक समन्वयक, पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकगण सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। विद्यालय परिवार द्वारा किए गए इस आयोजन ने छात्रों में आत्मविश्वास एवं सीखने की प्रेरणा का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed