October 19, 2026

पीएम श्री सेजेस दाऊपारा में शाला प्रवेशोत्सव-2025 संपन्न।

0
IMG-20250616-WA0659.jpg

मुंगेली । पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली में शाला प्रवेशोत्सव 2025 का आयोजन मुख्य अतिथि मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, विशिष्ट अतिथि अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी के उपस्थिति में किया गया। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती छायाचित्र के पूजा-अर्चना एवं द्वीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इसके बाद आगंतुक बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं प्राथमिक, मिडिल के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री मोहले ने सभी विद्यार्थियों को शाला प्रवेशोत्सव 2025 के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सौभाग्यशाली है कि आपके इस विद्यालय में अंग्रेजी एवं हिन्दी दोनों माध्यम के अध्यापन की सुविधा उपलब्ध है। इस स्कूल में प्री-प्रायमरी से कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षायें एक साथ चलती है। जहां निःशुल्क अध्यापन के साथ-साथ तकनीकी प्रयोग एवं नवाचार हेतु पर्याप्त सुविधाए उपलब्ध हैं। जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने बच्चों को भविष्य का ही नही अपितु वर्तमान का ही एक जिम्मेदार नागरिक होने की बात कही। जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने कार्यक्रम में शासन की विद्यार्थियों हेतु लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं सभी विद्यार्थियों को इसका लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। उन्होनें कलेक्टर महोदय द्वारा इस नये सत्र से जिले में प्रस्तावित मिशन 90प्लस विशेष पहल की जानकारी दी। नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने शाला के विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संस्था को इनवर्टर प्रदान करने की घोषणा की। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका मुंगेली शैलेष पाठक ने अध्यापन के गुणवत्ता पर प्रकाश डाला। एसएमडीसी अध्यक्ष  रामशरण यादव ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित शाला आने एवं कक्षा में ध्यान लगाकर अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया। स्वागत उद्बोधन में शाला प्राचार्य डॉ.आई.पी.यादव ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए शाला प्रवेशोत्सव के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी आगंतुक विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दियें। उन्होने कहा कि सभी विद्यार्थी शाला में शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए अपना निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करे। इनके द्वारा संस्था में वर्तमान सत्र से 2 व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रारंभ किये जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं कक्षा के सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्षद एवं एस.एम.डी.सी.सदस्य सौरभ बाजपेयी नगर महामंत्री मुंगेली मन्नू श्रीवास्तव एसएमडीसी सदस्य हीरालाल साहू, रमेश बुनकर, दुष्यंत दुबे, ममता पाटले पालक-शिक्षक संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह राजपूत, पालक मोहित यादव सहित पालकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें। विद्यालय सेे व्याख्याता महादेव यादव, राहुल वर्मा, पारूल ओझा, हरिशंकर गुप्ता, संध्या कुजूर, रंजीता केवट, शबनम बानो, रूही फातिमा, ज्योति जायसवाल व्यायाम शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद साहू, प्र.पा.मिडिल विभाग दीप्ति चतुर्वेदी, प्र.पा.प्राथ.विभाग अमृता पात्रे, यीतेश्वरी ठाकुर, सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पंकज मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती सांत्वना दत्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed