October 20, 2026

सट्टा गतिविधियों पर सिविल लाइन पुलिस की सख्ती, तिफरा निवासी आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

0
IMG-20250729-WA1017.jpg

बिलासपुर  । सिविल लाइन थाना पुलिस ने सट्टा गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए मुंगेली नाका चौक क्षेत्र में दबिश देकर एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तिफरा निवासी शैलेश कुमार कश्यप (उम्र 49 वर्ष), पिता रामशरण कश्यप को सट्टा लिखते हुए पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टा-पट्टी व नगद राशि बरामद की है। उसके खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए जांच प्रारंभ कर दी गई है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शैलेश कुमार अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर सट्टा गतिविधियों में संलिप्त था। इन सहयोगियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही आरोपी के खिलाफ पृथक रूप से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

सिविल लाइन थाना पुलिस की यह कार्रवाई अवैध सट्टा कारोबारियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed