October 20, 2026

20 साल से सड़क-नाली निर्माण की राह देख रहा फोकट पारा, मुंगेली जनदर्शन में बार-बार गुहार, फिर भी प्रशासन मौन

0
IMG-20250729-WA0668.jpg

मुंगेली । कलेक्टर जनदर्शन में शिकायतो का अंबार थम नही रहा है, लगातार हितग्राहियों का कलेक्टर जनदर्शन में आकर अपनी समस्याओं के लिए आवेदन देना जारी है। जिसके चलते अब लोग दबी जुबान से कहने लगे है कि ढेर माह तक चले सुशासन त्यौवहार में ऐसी कौन सी कमी रह गई थी जो मंगलवार को लगने वाले जनदर्शन मेें भीड़ का आना थम नही रहा है।  नगर पालिका के 22 वार्डो में समस्याओं का अंबार बदस्तुर जारी है जिसको लेकर समय समय पर लोग कलेक्टर जनदर्शन का सहारा लेते रहे है। ऐसे ही  समस्याओ का पुलिंदा लेकर परमहंस वार्ड क्र 06 अंतर्गत फोकट पारा मोहल्ला वासी  कलेक्टर जनदर्शन पहुच आवेदन दियें ।

आवेदन मंे उन्होन कहा कि वार्ड क्रमांक 06 आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। पिछले 20 वर्षों से हम सड़क और नाली निर्माण की माँग कर रहे हैं, लेकिन नगर पालिका और जिला प्रशासन की लगातार अनदेखी के कारण अब यह मामला गहरी नाराजगी और रोष का कारण बन गया है। जिसको लेकर आवेदन देने आये ग्रामीणो ने नगर पालिका में ताला जडने की बात तक कह डाली । ज्ञात हो इस तरह का वाक्या नगर पालिका के लिए कोई नई बात नही है। इससे पूर्व भी ठक्कर बाबा वार्डवासियों द्वारा नाराजगी स्वरूप ताला जडा गया था ।  मोहल्लेवासियों ने जनदर्शन टोकन क्रमांक 12422 के तहत फिर से अपनी शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। किंतु मोहल्ला वासी अभी भी पशोपेश में कि यह आवेदन भी सिर्फ औपचारिकता बन कर रह न जाए । गंदगी और बीमारियों का गढ़ बन चुका है इलाका स्थानीय निवासी बताते हैं कि बरसात में गलियों में पानी भर जाता है। नाली नहीं होने से सड़कों पर कीचड़, बदबू, और गंदगी फैल जाती है। हालात इतने खराब हैं कि सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव घरों में घुस आते हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। बीमारियों का डर भी हर साल बरसात में मंडराता है। मोहल्ले में उल्टी, दस्त, हैजा जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है।


कई बार दिए आवेदन, फिर भी नहीं टूटी चुप्पी – मोहल्ले की मितानिन शीला श्रीवास और अन्य नागरिकों  दुर्गा जायसवाल, कुंती गोरी, सुशील जायसवाल, गिरजा निषाद, मधु जायसवाल आदि ने बताया कि कई बार लिखित आवेदन नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों को सौंपे गए, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला।


प्रशासनिक लापरवाही या योजनागत उपेक्षा ? यह सवाल अब चर्चा का विषय बन गया है कि क्या यह लापरवाही केवल प्रशासनिक अज्ञानता है या किसी प्रकार की भेदभावपूर्ण उपेक्षा ? शहर के अन्य वार्डों में तेजी से विकास हो रहा है, लेकिन फोकट पारा आज भी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है। जनदर्शन जैसी योजना जहां जनता सीधे प्रशासन से संवाद करती है, वही अगर जनदर्शन के टोकन भी ठंडे बस्ते में डाल दिए जाएं, तो ऐसे मंचों का औचित्य ही सवालों के घेरे में आ जाता है। जनता की मांग तत्काल निर्माण कार्य शुरू हो मोहल्लेवासियों ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क और नाली निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो सामूहिक प्रदर्शन और जनांदोलन की राह भी अपनाई जा सकती है।

श्रीमती शिला श्रीवास वार्ड वासी

जनदर्शन में आवेदन देने आई श्रीमती शिला श्रीवास ने कहा कि 20 सालो से हम बुनियादी सुविधाओं से वंचित है, जिसको लेकर हम कई बार नगर पालिका मंे आवेदन भी दिये थे जिसका कोई निराकरण नही हुआ है। पूर्व में वार्ड पार्षद मोेहन मल्लाह थे, जो 15 वर्षो तक पार्षद रहे। वर्तमान मंे जितेन्द्र दावडा है, वार्ड की समस्या के लिए उनसे भी संपर्क किया गया था जिस पर उन्होने कहा कि मुझे पार्षद बने लगभग 06 माह ही हुए है जो काम 15 वर्षो में नही हो सका वो अब क्या होगा । अगर ऐसे ही चलता रहा तो वार्ड वासियों द्वारा आक्रोश में नगर पालिका में ताला भी जडा जा सकता है।

गौरी केवट वार्ड वासी

वही जनदर्शन गौरी केवट ने कहा कि मोर घर में माडी ले उपर पानी भर थे ये हर आज के नई हे एखर बर मोहन तक कहे रहेव अउ अभी के पार्षद ल तक कहेन, कोनो नई सूनत हे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed