November 13, 2026

गौरा-गौरी पूजा में शामिल हुए विधायक, डॉ धर्मजीत सिंह आदिवासी समाज की मांग पर 30 लाख रुपये की सौगात

0
IMG_20261111_164237_998

काटिखार में टिन शेड, तालाब में पचरी और सतनामी समाज भवन के निर्माण के लिए विधायक ने की राशि देने की घोषणा

सकरी। ग्राम काटीखार उसलापुर में आयोजित पारंपरिक गौरा-गौरी पूजा कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मजीत सिंह ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों एवं आदिवासी समाज के लोगों के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक के समक्ष विभिन्न विकास कार्यों की मांग रखी।

समाज की मांग पर विधायक ने काटिखार में टिन शेड निर्माण के लिए15 लाख रुपये, तालाब में पचरी निर्माण के लिए 5 लाख रुपये तथा कटिखार में सतनामी समाज के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, कुल 30 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रवि मेहर,रामचंद यादव, ललित ध्रुव, जंतु मरकाम, मथुरा ध्रुव, पुरान ध्रुव, जोगी ध्रुव सहित कटिखार एवं उसलापुर के बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहीं। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित गौरा-गौरी पूजा में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed