October 20, 2026

देह व्यापार की आशंका पर बिलासपुर पुलिस का सघन अभियान, कई स्पा सेंटरों में की जांच

0
IMG-20250729-WA1031.jpg

बिलासपुर। दिनांक 29 जुलाई 2025 को जिले में संचालित स्पा सेंटरों में संभावित अवैध गतिविधियों की आशंका पर बिलासपुर पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई।

अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, सीएसपी सिविल लाइन  निमितेश सिंह, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल, डीएसपी मुख्यालय श्रीमती रस्मित कौर चावला, डीएसपी भारती मरकाम, डीएसपी अनीता मिंज सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम गठित की गई, जिसने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश दी।

थाना तारबाहर क्षेत्र में द एलिमेंट स्पा (बांसीवाल बिल्डिंग), सनराइज स्पा (व्यापार विहार), खुशी स्पा (नारायण प्लाज़ा) तथा थाना सरकंडा क्षेत्र में ईवा स्पा में जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि संचालित होना नहीं पाया गया।

हालांकि, एहतियातन सभी स्पा संचालकों व कर्मचारियों को आवश्यक समझाइश दी गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि से दूर रहें और ऐसी कोई जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही उन्हें यह भी हिदायत दी गई कि सभी कर्मचारियों और आने वाले ग्राहकों का रिकॉर्ड आवश्यक रूप से संधारित करें।

जांच के दौरान मौजूद सभी स्पा कर्मचारियों के पहचान पत्र—आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई, जिनमें सभी भारतीय नागरिक पाए गए।

बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध देह व्यापार जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे चेकिंग अभियान जारी रहेंगे और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed