October 20, 2026

चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला युवक सिटी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा

0
IMG-20250729-WA1024.jpg

बिलासपुर। शहर के व्यस्त शनिचरी बाजार क्षेत्र में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले एक युवक को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29 जुलाई 2025 को एक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक शनिचरी बाजार के वाल्मिकी चौक के पास चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने की हरकत कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्काल दबिश दी।

पुलिस टीम ने मौके से आरोपी मंथन दुबे पिता धर्मेन्द्र दुबे उम्र 25 वर्ष, निवासी खमतराई, निखील आश्रम आवास, ब्लॉक-E, मकान नं. 24, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक नग धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी चाकू रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध क्रमांक 378/25 दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही की है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि भोलेनाथ तिवारी, आरक्षक रत्नाकर सिंह राजपूत एवं राधारमण की विशेष भूमिका रही।

बिलासपुर पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांति बहाल करने का सशक्त संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed