October 19, 2026

आकाशीय बिजली की चपेट में आए दंपति, पति की मौत – पत्नी गंभीर हालत में रेफर

0
IMG-20250925-WA14341.jpg

तखतपुर। गुरुवार शाम ग्राम भथरी में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब खेत में सब्जी बाड़ी का काम कर रहे दंपति पर आकाशीय बिजली गिर गई। तेज गर्जना और धमाके के साथ गिरी इस बिजली ने मौके पर ही पति की जान ले ली, जबकि पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई।

ग्रामीणों के मुताबिक, छोटू कैवर्त (पिता भागवत कैवर्त, उम्र 28 वर्ष) अपनी पत्नी संगीता कैवर्त (उम्र 23 वर्ष) के साथ रोज़ की तरह खेत में सब्जी की खेती का काम कर रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और देखते ही देखते तेज आवाज के साथ बिजली गिरी।

इस हादसे में छोटू कैवर्त की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं संगीता गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया।

अचानक हुए इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed