तखतपुर। मोटर सायकल एक्सचेंज कराने के नाम पर धारधार चाकू दिखाकर मोटर सायकल एंजेसी में गाली गलौच करने वाले 3 आरोपियों व 1 विधि से संघर्षरत बालक को तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नगर के बेलसरी नाका स्थित कादीर आटो बजाज शो रूम में बहोरिक यादव निवासी ग्राम करही का बजाज कंपनी का पल्सर मोटर सायकल पूर्व में फाइनेंश कराया था। 6 माह से किस्त पटाया हू अब मै किस्त नहीं पटा पाऊंगा मुझे दुसरा गाडी एक्चेंज करो। कहकर कहा तब शोरूम संचालक बोला कि तुम्हारा पुरा किस्त नहीं पटा है तो तुम्हे दुसरा मोटर सायकल कैसे देंगे तब बहोरिक यादव कैसे मोटर सायकल नहीं दोगे कहते मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए चला गया कुछ देर बाद बहोरिक यादव हाथ मे चाकू लेकर अपने साथी सूर्यकुमार यादव, बादशाह, और एक अपचारी बालक के साथ आया और चारो शो रुम स्टॉप अमित वैष्णव के साथ मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच , जान से मारने की धमकी देने लगे। तब शोरूम संचालक द्वारा तखतपुर थाना में घटना की जानकारी दिया घटना की जानकारी लगते ही तखतपुर थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडे द्वारा घेराबंदी कर रेड किया , तीन आरोपी एवं एक विधि से संघर्ष बालक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त चाकू को जब्त कर प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई। 3 आरोपियों को एवं 1 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। जिसमें बहोरिक यादव उर्फ बिल्ला पिता राम प्रसाद यादव उम्र (23) निवासी ग्राम करही, सूर्य कुमार यादव पिता संतोष यादव उम्र (20) निवासी ग्राम करही, विवेक यादव उर्फ बादशाह पिता अशोक यादव उम्र (20) निवासी ग्राम फिरंगीपारा कोटा विधि से संघर्षरत बालक धारा 296,351 (2), 3(5) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट कर जेल भेज दिया है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
