October 19, 2026

तखतपुर_ भाजपा पार्षद पुत्र पास्को एक्ट के तहत भेजे गए जेल

0
Screenshot_20251007_144743.jpg

तखतपुर। नाबालिक लडकी को जबरदस्ती भगाकर ले जाने एवं शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने का मामला। तखतपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर बेलसरी के एक प्रार्थी  4 अक्टूबर को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिक लड़की को कोई व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले गया है।   पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुम इसांन पर से अपराध कायम कर मामले को विवेचना मे लिया गया। प्रकरण महिला संबंधी गंभीर अपराध होने के  कारण मामले की जानकारी वरिष्ट अधिकारियों को दिया गया। जिस पर मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए  वरिष्ठक पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह के द्वारा आरोपियो को जल्द से जल्द विशेष अभियान प्रहार  के तहत तत्काल गिरफतारी एवं कार्यवाही का निर्देश दिया । विवेचना के दौरान थाना प्रभारी तखतपुर विवेक पाण्डेय की टीम द्वारा सायबर सेल बिलासपुर से प्राप्त लोकेशन के आधार पर घटना के फरार आरोपी आलोक अहुजा पिता सुनील अहुजा के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया गया।  जहां जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा पीडीता को नाबालिक होना जानते हुए भी पीडिता को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया एवं पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म  किया। पुलिस उक्त मामले में आरोपी आलोक आहूजा उम्र 21 वर्ष को धारा 137(2) 87,64(2)BNS  4,6 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आज दिनांक 06.102025  को तखतपुर पुलिस द्वारा ज्यूडिश्यिल रिमाड पर जेल भेजा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed