October 19, 2026

प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के आदेशानुसार जोन 8 में टाटीबंध में निर्माणाधीन महतारी सदन और प्राथमिक शाला का शेष बचा कार्य शीघ्रता से पूर्ण करवाने के जोन 8 जोन कमिश्नर के निर्देश

0
IMG-20251007-WA0439.jpg

रायपुर । प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के आदेशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत टाटीबंध में निर्माणाधीन महतारी सदन एवं निर्माणाधीन प्राथमिक शाला  के शेष बचे प्रगतिरत विकास और निर्माण कार्यों को शीघ्रता के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन 8 के सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैँ।
रायपुर नगर पालिक  निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर आज जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत जोन 8 द्वारा रायपुर पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के आदेशानुसार जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत टाटीबंध क्षेत्र में प्रगतिरत विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, अनुराग पाटकर की उपस्थिति में किया और सम्बंधित जोन 8 अधिकारियों को जोन क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन महतारी सदन, निर्माणाधीन प्राथमिक शाला, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के शेष बचे प्रगतिरत विकास और निर्माण कार्यों को सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता सहित जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करवाने सम्बंधित अनुबंधित ठेकेदार सहित निर्देशित किय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed