October 18, 2026

जमीन विवाद में पूर्व सरपंच की हत्या: 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20251211-WA0140.jpg



पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सकरी पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर :– देखे पूरी खबर 👇🏽


तखतपुर। थाना सकरी क्षेत्र के चोरभटठीखुर्द गाँव में हुए पूर्व सरपंच मनबोध यादव हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। जमीन विवाद के चलते हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद पुलिस टीम ने रिकॉर्ड समय में मामले का खुलासा किया।
यह था मामला:
प्रार्थी मयंक यादव (20 वर्ष) ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पिता मनबोध यादव (48 वर्ष) का शव भैराबांधा तालाब के पास खून से लथपथ हालत में मिला है। पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 103(1), 61(2) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया था। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि मृतक और आरोपियों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने मनबोध यादव पर लोहे के धारदार टंगिया से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
गिरफ्तार आरोपी:
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित तीनों आरोपियों को धर दबोचा। ये सभी चोरभटठीखुर्द गाँव के ही निवासी हैं:
गौतमचंद साहू (पिता हरिशचंद्र साहू, उम्र 33 वर्ष)
गुलाबचंद साहू (पिता हरिशचंद्र साहू, उम्र 30 वर्ष)
अजय ध्रुव (पिता सुखीराम, उम्र 22 वर्ष)
पुलिस टीम की सराहना:
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में सउनि सुरेंद्र तिवारी एवं उनकी टीम ने मौके पर जुटाए गए साक्ष्यों और मुखबिर की जानकारी के आधार पर यह सफलता हासिल की। पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि सुरेंद्र तिवारी, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, प्रआर रवि कुमार लहरे सहित पूरी टीम का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed