October 19, 2026

रायपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी I.B. अधिकारी, आमानाका थाना क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250901-WA0371.jpg

रायपुर । रायपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान खुद को इंटेलीजेंस ब्यूरो (I.B.) अधिकारी बताने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी आईडी कार्ड के जरिए लोगों पर रौब झाड़ता था और छल करता था।

घटना रविवार रात आमानाका थाना क्षेत्र के चंदनडीह चौक, नंदनवन जीई रोड पर हुई। पुलिस टीम वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार से एक्टिवा (क्रमांक MP04 YJ 1386) चलाते हुए एक युवक को रोका गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम विशाल कुमार (उम्र 29 वर्ष, निवासी भोपाल, हाल मुकाम रायपुर) बताया।

चालानी कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस को इंटेलीजेंस ब्यूरो का आईडी कार्ड दिखाया और खुद को सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी बताया। पुलिस को आईडी कार्ड पर संदेह हुआ और जांच की गई। तस्दीक के बाद पता चला कि आईडी कार्ड पूरी तरह फर्जी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी आईबी आईडी कार्ड का उपयोग कर लोगों को गुमराह करता था और खुद को बड़ा अधिकारी बताकर रौब जमाता था।

आमानाका थाना पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार के खिलाफ अपराध क्रमांक 286/25 धारा 319(2), 336(3), 340(2) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विवेचना की जा रही है।

इस कार्रवाई को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के फर्जी पहचान पत्रों का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed