आबकारी विभाग की कार्यवाही, ग्राम बैगाकापा में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त
मुंगेली। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय के मार्गदर्शन में विभाग लगातार सघन कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार 28 अगस्त 2025 को आबकारी उपनिरीक्षक लोरमी वृत्त अमित शाह एवं उनकी टीम ने ग्राम बैगाकापा में दबिश देकर 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी प्राण दास डाहिरे, निवासी बैगाकापा, थाना लालपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानती धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
आबकारी विभाग की टीम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचनाएँ लगातार मिल रही हैं, जिस पर विभाग द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि अवैध शराब पर पूरी तरह से नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
जप्त की गई शराब को मौके पर जब्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई। विभाग ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि अवैध शराब निर्माण व बिक्री जैसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस या आबकारी विभाग को दें, ताकि समाज में फैल रही इस बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सके।
इस कार्रवाई में आबकारी स्टाफ के अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
