October 19, 2026

सिटी कोतवाली में नए थाना प्रभारी ने संभाली कमान

0
IMG-20250828-WA0764.jpg



मुंगेली। नगर की सिटी कोतवाली में उप निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व प्रभारी उप निरीक्षक गिरजा शंकर यादव का तबादला फास्टरपुर थाना कर दिए जाने के बाद यह जिम्मेदारी श्री जांगड़े को सौंपी गई है।

प्रभार ग्रहण करने के उपरांत थाना स्टाफ एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर थाना परिसर में सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा पुलिस और जनता के बीच आपसी तालमेल और बेहतर बनेगा।

नए थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम नागरिकों को निष्पक्ष न्याय दिलाना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोतवाली को आमजन की समस्याओं के समाधान का केंद्र बनाया जाएगा ताकि लोग निर्भय होकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें और त्वरित न्याय प्राप्त कर सकें।

नगरवासियों ने भी उम्मीद जताई कि श्री जांगड़े के नेतृत्व में सिटी कोतवाली जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी और पुलिस-प्रशासन की छवि और मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed