October 18, 2026

खेल रही बच्ची को उठाने पहुंचा था आरोपी, विरोध करने पर दादी को उतारा मौत के घाट

0
IMG-20261018-WA0033

तखतपुर में दरिंदगी: पड़ोसी की 3 साल की मासूम पर हमले को रोकने आई दादी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

तखतपुर। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने पड़ोस में खेल रही 3 वर्षीय मासूम बच्ची पर धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया। बच्ची को बचाने दौड़ी उसकी दादी पर आरोपी ने ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल वृद्धा ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खेल रही बच्ची को उठाकर ले जाने की कोशिश पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार 17 अक्टूबर की रात लगभग 8:30 बजे ग्राम मेंड्रा की है। आरोपी प्रशांत शुक्ला (26 वर्ष) पुरानी रंजिश के कारण धारदार हथियार लेकर पड़ोसी के घर में घुस गया। वहां खेल रही 3 वर्षीय बच्ची को वह जान से मारने की नीयत से जबरन उठाकर ले जाने लगा।

*मां और दादी ने दिखाई हिम्मत, आरोपी ने किया हमला।*

बच्ची को ले जाते देख उसकी मां और दादी राजकुमारी यादव (56 वर्ष) तुरंत हरकत में आईं और आरोपी को रोकने के लिए उससे भिड़ गईं। बच्ची को छुड़ाने के दौरान गुस्से में आकर आरोपी प्रशांत शुक्ला ने राजकुमारी यादव पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं।

इलाज के दौरान तोड़ा दम।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल राजकुमारी यादव को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि चोट गहरी होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

आरोपी पुलिस हिरासत में, वैधानिक कार्रवाई जारी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी प्रशांत शुक्ला को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed