October 19, 2026

नशे के दुष्प्रभाव के संबध में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
IMG_20250829_114013_250.jpg



नशे से दूर रहने हेतु ली गई शपथ

मुंगेली ।  कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा के मार्गदर्शन में पथरिया विकासखण्ड के लौदा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और लोरमी स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों हेतु नशीली औषधियों एवं तंबाकू उत्पादों के हानिकारक प्रभावों के संबध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत स्कूली छात्र एवं छात्राओं को नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई तथा शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।
       खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि निरीक्षक श्रीमती किरण सिंह एवं रत्नेश बरगाह द्वारा नशीली औषधियों से होने वाले हानिकारक प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि विभिन्न नशीली औषधियों जैसे मार्फिन, कोडीन, ट्रामाडोल, नाइट्राजेपम, कफ सिरप एवं इंजेक्शन आदि दर्द या बीमारी मे राहत देने के लिए बनी है, लेकिन जब इन्हे डाक्टर की सलाह के बिना, केवल नशे के लिया जाता है, तो ये जहर बन जाती है। औषधि निरीक्षको द्वारा बताया गया कि नशीली औषधियों के असर से शरीर कमजोर और बीमार हो जाता है। कार्यक्रम के समापन में सभी छात्र, छात्राओं एवं उपस्थित शाला स्टाफ द्वारा नशे से दूर रहने की शपथ ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed