October 20, 2026

बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, DRG के 2 जवान घायल

0
IMG-20250812-WA0018.jpg

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (DRG) के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षा बल का दल सर्च ऑपरेशन पर निकला था। घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस बल ने भी मोर्चा संभाला।

इलाके में फिलहाल रुक-रुककर फायरिंग जारी है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों को किसी भी हाल में भागने नहीं दिया जाएगा और ऑपरेशन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed