पदेड़ा बाजार में आरक्षक पर जानलेवा हमला, इलाके में फैली सनसनी
बीजापुर । जिले के पदेड़ा गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाजार में तैनात एक पुलिस आरक्षक पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक बीजापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पदेड़ा गांव में पदस्थ आरक्षक संतु पोटाम रोज़ की तरह बाजार गया था, तभी अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। हमले में संतु पोटाम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही बीजापुर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल आरक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, आरक्षक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हमले के पीछे की मंशा और संभावित आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस गहनता से जांच में जुटी हुई है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
