October 19, 2026

बीरगांव सीएचसी में प्रसव के बाद महिला की मौत, डॉक्टर निलंबित

0
image_search_1750730861388.jpg

रायपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीरगांव में एक प्रसूता की मौत के मामले ने स्वास्थ्य विभाग को हिला कर रख दिया है। लापरवाही के इस गंभीर प्रकरण में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि डिलीवरी के बाद रात में अस्पताल में कोई भी चिकित्सा अधिकारी मौजूद नहीं था। वहीं, डॉ. अंजना कुमार द्वारा मरीज की स्थिति का उचित फॉलोअप नहीं लिया गया। विभाग ने माना है कि उनकी लापरवाही के कारण प्रसूता की जान चली गई।

निलंबन की अवधि में डॉ. अंजना कुमार को मुख्यालय में ही रहना होगा, और वे सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी। नियमानुसार उन्हें इस दौरान निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

मामला अब उच्चस्तरीय जांच के दायरे में है और अन्य जिम्मेदारों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed