October 19, 2026

रायपुर में गैस एजेंसी में बड़ी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश चोर, 3.30 लाख नकद लेकर फरार

0
81302306202515021029.webp

रायपुर। राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत लाखे नगर इलाके में स्थित गोंडवाना गैस एजेंसी में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश चोर एजेंसी के कार्यालय से ₹3 लाख 30 हजार से अधिक नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना रात 2 से 3 बजे के बीच की है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि चोरों ने मुख्य दरवाजे की ग्रिल तोड़कर भीतर प्रवेश किया और कैश रजिस्टर में रखी रकम चोरी कर ली। फुटेज में चोरों के हाव-भाव और गतिविधियां स्पष्ट नजर आ रही हैं, जिससे उनकी पहचान में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, चोरी को पूरी प्लानिंग और सतर्कता के साथ अंजाम दिया गया है। चोरों को सीसीटीवी कैमरों की जानकारी पहले से थी, इसलिए उन्होंने अपने चेहरों को नकाब और टॉवल से ढंक रखा था।

फिलहाल, गैस एजेंसी संचालक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ आजाद चौक थाना में धारा 457 व 380 भादंवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी की दिशा में कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed