October 19, 2026

अतिक्रमण विवाद में सरपंच पर टंगिया से हमला, आरोपी गिरफ्तार

0
88892306202515172832.webp


बलौदाबाजार-भाटापारा ।  ग्राम खैरी में अतिक्रमण विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने गांव के सरपंच पर लोहे की टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में सरपंच को सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खैरी निवासी व सरपंच सरजू ध्रुव ने थाना भाटापारा ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 जून की सुबह लगभग 6:45 बजे वह गांव में घूमने निकला था, तभी गांव का ही श्रीराम धुरव पीछे से आया और गाली-गलौज करते हुए लोहे की टंगिया से सिर पर हमला कर दिया। हमले में सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने धारा 109(2), 296 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रीराम धुरव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गांव में अतिक्रमण कर मकान निर्माण कराया था, जिसे सरपंच द्वारा पंचायत प्रस्ताव बनाकर तहसीलदार कार्यालय भेजा गया था। इसी बात को लेकर वह सरपंच से रंजिश रखता था और आवेश में आकर हमला किया।

पुलिस ने आरोपी को 23 जून को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed