October 18, 2026

केसदा की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, एक मजदूर की मौत, दूसरा कोमा में

0
IMG-20260329-WA0118.jpg



बलौदाबाजार :उड़ेला शनिवार को केसदा स्थित स्वदेश मेटालिक प्राइवेट लिमिटेड में एक गंभीर औद्योगिक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में काम के दौरान लगभग 35 फीट की ऊंचाई से करंट


झटके के कारण दो मजदूर नीचे गिर गए।
दोनों घायल मजदूर ग्राम झिरिया के निवासी बताए जा रहे हैं, जिनमें वासुदेव ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परमेश्वर ध्रुव गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में हैं। उनका उपचार ओम हॉस्पिटल में जारी है।
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में भारी कमी थी, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और कंपनी के बीच आर्थिक समझौता हुआ है।
समझौते के तहत कंपनी द्वारा परिजनों को 2 लाख रुपये नगद दिए गए हैं तथा 3 लाख रुपये दशगात्र कार्यक्रम में देने की बात कही गई है। इसके अलावा कंपनी ने औद्योगिक मुआवजा 2 महीने के भीतर दिलाने का आश्वासन दिया है। साथ ही मृतक के पिता को योग्यता अनुसार कंपनी में नियमित रोजगार देने की बात भी कही गई है।
हालांकि परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी द्वारा दी गई सहायता राशि बहुत कम है, जिससे यह प्रतीत होता है कि क्षेत्रीय मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed