October 19, 2026

रायपुर में ट्रंक से मिला युवक का शव, सूटकेस में भरकर डाला गया था सीमेंट, इलाके में मचा हड़कंप

0
17232306202514562527.webp

रायपुर । राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सोमवार को सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक टीन के टंक के अंदर एक युवक का शव बरामद किया गया। शव को सूटकेस में भरकर सीमेंट डाला गया था, जिससे दुर्गंध न फैले और हत्या छिपी रहे।

पुलिस को मिली सूचना पर फौरन मौके पर पहुंची डीडी नगर पुलिस टीम, फोरेंसिक एक्सपर्ट और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को सूटकेस में भरने के बाद सीमेंट से ढककर टीन की पेटी में बंद कर सुनसान इलाके में रखा गया था।

बताया जा रहा है कि वह टंक काफी समय से वहीं पड़ा था। पुलिस इसे एक पूर्व नियोजित हत्या मान रही है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को संदिग्ध गतिविधि या लापता युवक की जानकारी हो तो तुरंत डीडी नगर थाने से संपर्क करें।

फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मृतक रायपुर या उसके आसपास के किसी इलाके का निवासी हो सकता है। मामला हत्या की गंभीर साजिश की ओर इशारा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed