October 19, 2026

बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आया मासूम, इलाज के दौरान मौत

0
IMG-20250812-WA0016.jpg

बिलासपुर। शहर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। लालखदान मस्जिद के पास घर के सामने खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम इफजान अली को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इफजान अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी तेज गति से आ रहा ट्रेलर नियंत्रण खो बैठा और सीधे बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गुस्साए मोहल्लेवासियों ने ट्रेलर को रोककर चालक चैतराम कंवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed