देवी-देवताओं का अपमान करने वाला वीडियो वायरल, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार — कांकेर-कोंडागांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां श्री राम वनगमन पथ स्थित राम वाटिका, नाथियानवागांव में देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ आपत्तिजनक कृत्य कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुईं, जिसके चलते पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया।
शिकायत मिलते ही बनी विशेष टीम
ग्राम मरकाटोला फतेचंद निवासी अखिलेश मिश्रा (34) ने 10 अगस्त को थाना कांकेर में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों के साथ आपत्तिजनक कृत्य करते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाला। मामला गंभीर होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा और एसडीओपी मोहसीन खान के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने फरसगांव और कोंडागांव में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नाबालिग के अलावा —
संजू मरकाम (21)
शिललाल कोर्राम (26)
लोचन कुमार चक्रधारी (25)
महेश कोर्राम (26)
सभी निवासी मांझापारा आलोर, थाना फरसगांव, जिला कोंडागांव हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक रामकुमार साव, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, मनोरथ जोशी, ओमप्रकाश कृषान, शाक्ति सिंह और कांकेर पुलिस पेट्रोलिंग टीम की अहम भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
