October 20, 2026

छत्तीसगढ़ में 12 से 15 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का असर

0
IMG-20250812-WA0005.jpg

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 12 से 15 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग में अलर्ट घोषित किया गया है। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को इस बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

मानसून ब्रेक खत्म, बारिश का दौर शुरू
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले दिनों मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर अरुणाचल प्रदेश की ओर खिसक गया था, जिससे छत्तीसगढ़ में मानसून ब्रेक की स्थिति बन गई थी। अब यह फिर से बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया है, जिससे मानसून सक्रिय हो गया है। नए सिस्टम के कारण 12 अगस्त से प्रदेश में झमाझम बारिश शुरू होने की संभावना है।

बस्तर में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने विशेष रूप से बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कई जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चलते मानसूनी हवाएं छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।

पिछले दिनों की उमस से राहत
आषाढ़ के अंत और सावन की शुरुआत में प्रदेश में रुक-रुककर अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन सावन के अंतिम दिनों में गर्मी और उमस बढ़ गई थी। नए सिस्टम के सक्रिय होने से मौसम में ठंडक लौटने और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

📌 मौसम विभाग की सलाह:

संवेदनशील और निचले इलाकों में अलर्ट रहें।

नदी-नालों के पास जाने से बचें।

किसानों को फसल सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed