October 19, 2026

जंगल में चल रहा था जुए का अड्डा, रतनपुर पुलिस ने मारा धावा – 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹3.33 लाख का माल जब्त

0
Screenshot_20250812_070919.jpg

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने रविवार देर रात ग्राम चपोरा चॉपी बांध के जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹83,030 नकद, 1-1 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल, 52 पत्ती ताश, एक कंबल और एक बोरी पानी पाउच बरामद किए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब ₹3,33,030 आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. अमित कुमार वाल्मिकी (37) निवासी गोडपारा बिलासपुर


2. शाहिद कुरैशी (45) निवासी खपरगंज बिलासपुर


3. गुलशन नामदेव (34) निवासी मसानगंज बिलासपुर


4. शहबाज खान (31) निवासी मध्य नगरी चौक बिलासपुर


5. आशीष कुमार (35) निवासी तालापारा बिलासपुर


6. नितेश नागदोने (33) निवासी अंबेडकर नगर बिलासपुर


7. मोहम्मद सलीम शेख (42) निवासी तालापारा बिलासपुर


8. गोलू उर्फ लक्ष्मीनारायण (34) निवासी मगरपारा बिलासपुर


9. संतोष कुमार पांडेय (32) निवासी पुलिस लाइन, महिला थाना के पीछे बिलासपुर


10. शेख अख्तर हुसैन (42) निवासी ईदगाह चौक बिलासपुर



ऐसे हुई कार्रवाई:
दिनांक 10 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि जंगल में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान ने टीम गठित की। टीम ने चपोरा चॉपी बांध के जंगल में दबिश दी और 10 जुआरियों को मौके से पकड़ लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, उपनिरीक्षक बंजारे, मेलाराम कठौतिया, सउनि उमेश उपाध्याय, पवन सिंह, प्रआर बलदेव सिंह, गजेन्द्र सिंह, दिनेश कांत, आरक्षक सुदर्शन मरकाम, रामकुमार साहू, धनराज कुम्भकार, गोविंदा जायसवाल, बिजेन्द्र रात्रे, देवानंद चंद्राकर, पंचराम रजक, कीर्ति पैकरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed