October 19, 2026

चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूटपाट के 2 मामलों में 4 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, इनोवा कार, बाइक और नकदी बरामद

0
IMG-20250811-WA0790.jpg

बिलासपुर। थाना चकरभाठा पुलिस ने लूटपाट के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए महज कुछ घंटों में चार आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सफेद रंग की इनोवा कार, एक बजाज पल्सर बाइक और 3,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में शैलेंद्र ध्रुव (25) और अनुराग गोस्वामी (19) निवासी जोगीपुर रहंगी, विक्रम यादव (27) निवासी रायपुर और दीपक दास मानिकपुरी (22) निवासी बलौदा बाजार शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, 9-10 अगस्त की दरम्यानी रात चकरभाठा बिजली ऑफिस के पास आरोपियों ने एक इनोवा कार से पहुंचकर बलराम मंडावी से पल्सर बाइक छीन ली। इसके बाद, उसी बाइक से दो आरोपियों ने वाणीराव पेट्रोल पंप के पास शिवकुमार सूर्यवंशी से 9,000 रुपये लूट लिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी एसीसीयू अनुज कुमार और सीएसपी चकरभाठा रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उत्तम साहू ने टीम गठित की। सीसीटीवी व मुखबिर की मदद से चारों आरोपियों को पकड़कर बीएनएस की धारा 309(6) के तहत न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में एएसआई राधेलाल ध्रुवे, मोहन सोनी, आरक्षक सतपुरन जांगड़े, योगेंद्र खूंटे, सुधीर कश्यप, मनीष साहू और विनोद शास्त्री की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed