October 20, 2026

रिश्वतखोरी के वीडियो से हिला सरकंडा थाना, वायरल क्लिप के बाद प्रधान आरक्षक निलंबित

0
IMG-20260527-WA0002.jpg



बिलासपुर वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में ऐसा भूचाल आया कि एसएसपी को तुरंत एक्शन लेना पड़ा और रिश्वत मांगने के आरोप में सरकंडा थाने के प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर निलंबित कर दिया गया।” बिलासपुर पुलिस एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला सरकंडा थाने में पदस्थ प्रधान

आरक्षक शोभित कैवर्त से जुड़ा है, जिनका एक कथित रिश्वतखोरी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रधान आरक्षक पर आरोपियों को छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने पूरी बातचीत का वीडियो चुपके से रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी जानकारी बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह तक पहुंची, उन्होंने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई की और प्रधान आरक्षक शोभित कैवर्त को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया। साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन को पूरे मामले की जांच सौंपते हुए सात दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार सामने आ रहे विवादों के बीच एसएसपी रजनेश सिंह का यह सख्त रुख अब पूरे विभाग में चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में कोनी थाने में दो कुख्यात कबाड़ियों को कथित वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में भी दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई थी। अब सरकंडा थाने का यह रिश्वत कांड सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर फिर सवाल उठने लगे हैं। बहरहाल, बिलासपुर पुलिस में साफ संदेश दे दिया गया है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता पर अब सीधे डंडा चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed