खिड़की तोड़कर लाखों के गहने उड़ाने वाला चोर चकरभाठा पुलिस के हत्थे चढ़ा
🔴 सीसीटीवी फुटेज से खुली चोरी की गुत्थी, 50 हजार का माल बरामद
बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 01 नग सोने का लॉकेट, 02 नग सोने के कान के टॉप्स, 10 नग सोने के मोती और 5000 रुपये नकद सहित कुल 50,000 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

घटना ऐसे हुई
प्रार्थीया श्रीमती दुर्गा कौशिक निवासी चकरभाठा ने 10 अगस्त को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 9 अगस्त को बच्चों के साथ राखी बांधने ग्राम परसदा गई थीं। लौटने पर उन्होंने देखा कि घर की खिड़की टूटी हुई थी और अलमारी का ताला भी टूटा था। जांच करने पर 50,000 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नकदी गायब मिले।
सीसीटीवी से पकड़ा गया आरोपी
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने तुरंत आरोपी की तलाश कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एएसपी (एसीसीयू) अनुज कुमार और सीएसपी (चकरभाठा) रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उत्तम साहू ने टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक घर में घुसता नजर आया, जिसकी पहचान हिर्री माइंस निवासी 22 वर्षीय वीरेंद्र विश्वकर्मा के रूप में हुई।
आरोपी ने कबूला अपराध, जेवर बरामद
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए चोरी किए गए गहने और नकदी बरामद कराए। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस टीम का योगदान
इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू, प्रधान आरक्षक भारत सोनी, आरक्षक सतपुरन जांगड़े और योगेंद्र खूंटे का अहम योगदान रहा।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
