October 19, 2026

सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई — फरार वारंटियों पर कसा शिकंजा, 12 आरोपी सलाखों के पीछे

0
IMG-20250811-WA1177.jpg

बिलासपुर। जिले में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीपत पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 2 दिन का विशेष अभियान चलाया। इसमें चोरी, एक्सीडेंट, मारपीट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट जैसे मामलों में लंबे समय से फरार 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न न्यायालयों में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार वारंटी

1. दिनेश कुमार धनवार (27), निरतू


2. भीमा उर्फ सुंदर लाल (26), खम्हरिया


3. रमेश शिकारी (28), मटियारी


4. अमित यादव (19), फरहदा


5. करन सूर्यवंशी (21), कुकदा


6. सुनील सोनझरी (19), खम्हरिया


7. सुभाष श्रीवास (24), सेलर


8. हेमंत पटेल (42), कौडिया


9. रामदास वैष्णव (60), कुली


10. अरुण सूर्यवंशी (28), कुकदा


11. विक्रम सूर्यवंशी (19), कुकदा


12. बलराम बंजारे (29), खैरवारपारा पोंडी



पुलिस ने बताया कि यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के आदेश पर चलाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में एएसआई भारत सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक परमेश्वर सिंह, सुबंध सिदार और आरक्षक प्रकाश जगत की टीम ने वारंटियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस का रुख साफ — फरार वारंटियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी कानून से भागने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed