शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण, सरकंडा पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी दबोचा
बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने महिला संबंधी अपराध के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थीया ने 10 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी जान-पहचान कान्हा कौशल उर्फ कान्हा यादव (27), निवासी प्रभात चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा से थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर डराया-धमकाया और लगातार शारीरिक संबंध बनाकर दैहिक शोषण किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता की शिकायत पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1084/2025, धारा 69, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 11 अगस्त को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
पुलिस का संदेश — महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
